YouTube Channel Monetize कब होता है? (2026 New Rules Guide)

आज के समय में YouTube सिर्फ मनोरंजन का जरिया या टाइमपास करने की जगह नहीं रह गया है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है जहाँ लाखों लोग अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। लेकिन सच तो यह है कि जब भी कोई नया क्रिएटर अपना चैनल शुरू करता है, तो उसके मन में ढेरों सवाल होते हैं। YouTube Channel Monetize कब होता है? कैसे होता हैं कितने व्यूज पर कितना रुपया मिलता हैं।

सबसे बड़ा और पहला सवाल यही होता है— आखिर मेरा YouTube Channel Monetize कब होगा? या पैसे मिलना शुरू कब होंगे? क्योंकि बिना सही जानकारी के इस सफर में आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसीलिए आज की इस ब्लॉग पोस्ट में आपको सबकुछ बताएंगे कब होता है कैसे होता है A से लेकर Z तक सबकुछ बताएंगे। क्योंकि मेरा भी चैनल Monetize हैं और इसी लिए आपको सही जानकारी देना मेरा काम हैं।

YouTube channel monetize कब होता है?

लेकिन इससे पहले जानते हैं monetize किस टाइप का होता हैं और इसके लिए हमें क्या करना होता हैं। मॉनिटाइज करने के दो ऑप्शन होते हैं।

  • Half Monetize
  • Full Monetize

1.Half Monetize: सबसे पहले जानते हैं Half Monetize होता क्या हैं, आजकल न्यू क्रिएटर्स यही सोच में पड़े रहते हैं Half Monetize होता क्या हैं इसमें क्या करना होता हैं, दरअसल यह एक ऐसी स्थिति है जब आपका चैनल कमाई के शुरुआती पड़ाव पर पहुँच जाता है। यूट्यूब ने छोटे क्रिएटर्स की मदद करने के लिए कुछ फीचर्स को जल्दी अनलॉक करने की सुविधा दी है, जिसे उनका चैनल हॉफ मॉनिटाइज हो जाता हैं जिसे लोग अपनी भाषा में हाफ मॉनेटाइजेशन कहने लगे हैं।

इसको थोड़ा आसान भाषा से समझते हैं:

जब आपके चैनल पर ये 3 चीजें पूरी हो जाती हैं:तो आपका चैनल हॉफ मॉनिटाइज के लिए तैयार हो जाता हैं।

  1. 500 Subscribers (सिर्फ आधे!)
  2. पिछले 90 दिनों में कम से कम 3 वीडियो अपलोड।
  3. पिछले 1 साल में 3,000 घंटे का वॉच टाइम (या 90 दिनों में 30 लाख शॉर्ट्स व्यूज)।

अगर आपका इतना सबकुछ पूरा हो जाता हैं तो आपका चैनल हॉफ मॉनिटाइज हो जाता हैं, अब समझते हैं इससे हमे क्या – क्या फायदा होने वाला हैं तो आइये इसे भी समझते हैं।

  • Super Thanks: आपकी वीडियो पर लोग आपको टिप दे सकते हैं।
  • Super Chat & Stickers: लाइव स्ट्रीम के दौरान फैंस आपको पैसे भेज सकते हैं।
  • Channel Memberships: लोग आपके चैनल की पेड मेंबरशिप ले सकते हैं।

2. Full Monetize: अब समझते हैं YouTube channel monetize कब और कैसे किया जाता हैं और इससे क्या फायदा हैं हमें क्या क्या ऑप्शन अनलॉक देखने को मिलेगा। जब आपका हॉफ मॉनिटाइज था तो उसमें यूट्यूब आपको पैसा नहीं देता था सिर्फ आपके फैंस ही देते थे लेकिन जैसे ही आपका चैनल फुल मॉनिटाइज हो जाता है तो आपको यूट्यूब वाले पैसे देते हैं आपके वीडियो पर एड्स आते हैं और उसके बदले आपको पैसा मिलना स्टार्ट हो जाता हैं।

Full Monetize के लिए आपको ये सब हासिल करना होगा।

  1. 1,000 Subscribers: आपके चैनल पर कम से कम एक हज़ार सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
  2. 4,000 घंटे का Watch Time: पिछले 12 महीनों में लोगों ने आपकी वीडियो को कुल मिलाकर 4,000 घंटे होने चाहिएं।

या फिर अगर आप शॉर्ट्स बनाते हैं, तो 90 दिनों में 1 करोड़ व्यूज यानी कि 10M Shorts Views होने चाहिए।

और मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं मेरा मैने एक महीने में तीन चैनल मॉनिटाइज किए हैं अगर उसके बारे में जानकारी चाहिए तो यह पर क्लिक करें।

CPM और RPM: यूट्यूब की कमाई का असली सच

अगर आप यूट्यूब से पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको ये दो शब्द बार-बार सुनने को मिलेंगे। दिखने में ये थोड़े टेक्निकल लगते हैं, लेकिन इनका मतलब बहुत ही सीधा है। चलिए इसको आसान भाषा में समझते हैं:

1. CPM: विज्ञापन देने वाले का खर्चा

अब जब आप यूट्यूब की दुनिया में आगए हैं तो ये भी जान लीजिए CPM और RPM क्या होता हैं इसके बिना तो यूट्यूब कुछ भी नहीं हैं, मान लीजिए आप अपनी दुकान यानी कि आपका (YouTube Channel) के बाहर किसी कंपनी का बोर्ड लगाने की जगह देते हैं। अब वह कंपनी आपको कहती है कि— जब 1,000 लोग इस बोर्ड को देख लेंगे, तो हम उसके बदले ₹500 देंगे। बस यही ₹500 आपका CPM है। और जैसे ही आपका YouTube channel monetize हो जाता हैं तो आपके चैनल पर एड्स आना शुरू हो जाता हैं।

2. RPM: आपकी असल कमाई

अगर CPM वह पैसा है जो कंपनी ने खर्च किया, तो RPM वह पैसा है जो आपकी मेहनत के बाद आपकी जेब में पहुँचा।

मान लीजिए किसी कंपनी ने आपकी वीडियो पर विज्ञापन दिखाने के लिए 100 रुपये दिए (यह CPM हुआ)। अब YouTube ने उसमें से अपना हिस्सा तो काट लिया और आपके पास 55 रुपये बचे। साथ ही, आपके किसी फैन ने मतलब की आपको पसंद करने वाले आपको 10 रुपये का Super Thanks भी भेज दिया।

तो अब आपके पास कुल 65 रुपये हो गए। यही 65 रुपये आपका RPM है। अब आपको थोड़ा बहुत समझ आगया होगा।

YouTube Channel Monitize करने में कितना समय लगता है?

यह सवाल तो हर नए यूट्यूबर के मन में होता है। अगर मैं यूट्यूब कर काम करूंगा तो कितना समय लगेगा लेकिन तो यह है कि इसका कोई फिक्स टाइम नहीं है, ये तो आपके ऊपर डिपेंड करता है आप कितना मेहनत कर रहे हैं, अगर आप रात दिन मेहनत करके वीडियो अपलोड करते हैं तो आपका YouTube channel monetize होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

अगर हम 2026 के ट्रेंड्स को देखें, तो समय कुछ इस तरह लग सकता है:

  • अगर आप 1 से 2 महीने लगातार अच्छा से वीडियो अपलोड करके अच्छा से एडिटिंग करके वीडियो अपलोड करते हैं तो आपको जल्दी ग्रो होने से कोई नहीं रोक सकता हैं.
  • अगर आप हफ्ते में 2-3 अच्छी वीडियो डालते हैं और धीरे-धीरे अपनी ऑडियंस बना रहे हैं। तो आपको YouTube channel monetize होने में लगभग 6 से 7 महीने लग सकते हैं।
  • अगर आप कभी-कभी वीडियो डालते हैं या आपका टॉपिक बहुत ही अलग (Niche) पर है। तो आपको ज्यादा से ज्यादा ग्रो होने में लगभग आपको 1 साल या उससे ज्यादा भी लग सकता हैं।

अब मैं आपको अगली पोस्ट में बताऊंगा मेरा एक वीडियो से कितना कमाई होता हैं गेमिंग चैनल पर RPM कितना होता है और टेक चैनल पर RPM कितना होता हैं।

Conclusion:

अब मैं आपको साफ साफ बता दूं कि यूट्यूब चैनल मॉनेटाइजेशन कोई रातों-रात होने वाला जादू नहीं है, और YouTube channel monetize करने के लिए सिर्फ वीडियो अपलोड करने से नहीं होगा, बल्कि यह आपकी मेहनत और सब्र का इम्तिहान है। अगर आप सही टॉपिक चुनते हैं, और उसपर जी जान लगाकर मेहनत करते हैं और लोगों के काम आने वाला कंटेंट बनाते हैं तो यूट्यूब वाले को लगेगा ये अच्छा कंटेंट बनाता है और आपको ग्रो होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

और दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top