WhatsApp की 10 Hidden Settings: जो आपको जरूर जाननी चाहिए।

WhatsApp की 10 Hidden Settings

आज के समय में हर कोई सुबह उठते ही सबसे पहले व्हाट्सएप चेक करना ज्यादा पसंद करता हैं, अब ये सब हमारी आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ऐप को आप रोज़ घंटों इस्तेमाल करते हैं, उसमें ऐसी कई ‘WhatsApp की 10 Hidden Settings’ छिपी हैं जो आपकी प्राइवेसी को लोहे जैसा मज़बूत बना सकती हैं?

व्हाट्सएप तो हर कोई चलता है लेकिन उसके अंदर ऐसे ऐसे हिडेन सेटिंग छुपी हुई है जिसके बारे में ज्यादा तर लोगों को पता ही नहीं होता हैं और दोस्तों आज की इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे कि WhatsApp की 10 Hidden Settings के बारे में जो आपको उसे इस्तमाल करना ही चाहिए और आपके डेली लाइफ में भी बहुत ज्यादा useful भी होगा तो चलिए आपको एक एक करके बताते है और समझते है आपको कैसे इसको ऑन करना है और क्या काम आएगा।

1. Last Seen और Online Status को छिपाना

बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है आखिर ये होता क्या है तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं इससे आप अपना लास्ट सीन छुपा सकते हो।

अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है जब भी हम व्हाट्सएप चलते हैं और जरूरी मैसेज देखकर रख देते हैं, लेकिन उसके अलावा भी कोई मैसेज किया होता है उसका मैसेज नहीं देख पाते हैं और उसको लगता है ऑनलाइन आकर भी मेरा मैसेज नहीं देख और उसको काफी बुरा फील होता है तो उसको आप छुपा सकते हो।

screenshot 20260303 183447 whatsapp3988574037032710349

Settings → Privacy → Last Seen and Online

यहाँ आप चुन सकते हैं:

  • Everyone
  • My Contacts
  • My Contacts Except
  • Nobody

अगर आप नहीं चाहते कि हर कोई आपका लास्ट सीन देखे कि आप कब online थे, तो यह setting आपके बहुत काम की है।

2. Read Receipts (Blue Tick) को बंद करना

अब ये Read Receipts होता क्या हैं ज्यादा तर लोगों को इसके बारे में पता होता है लेकिन कुछ लोगों को इसके बारे में तो अंजान ही हैं अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले को पता न चले कि आपने उसका message पढ़ लिया है, तो आप Blue Tick बंद कर सकते हैं।

कभी – कभी हमारे साथ ऐसा होता हैं कि किसी का मैसेज आते ही उसपर गलती से क्लिक कर देते हैं और उसवक्त टाइम नहीं मिलता रिप्लाई करने का और मैसेज को रीड करके रिप्लाई न करते हैं तो उसको भी बुरा लगता हैं तो आप ये सेटिंग बंद कर सकते हैं।

screenshot 20260303 183705 whatsapp6872334759123705316

कैसे करें:

Settings → Privacy → Read Receipts

ध्यान रखें:

  • Blue tick बंद करने पर आप भी दूसरों का read status नहीं देख पाएंगे।

3. Disappearing Messages (Auto Delete Messages)

WhatsApp में auto delete message feature मौजूद है।

इस सेटिंग से क्या होता हैं वो बताता हूं जब आप इस सेटिंग को ऑन करते हैं, तो आपके द्वारा भेजे गए मैसेज एक निश्चित समय के बाद वो अपने आप डिलीट हो जाते हैं। आपको एक-एक करके मैसेज ‘Delete for Everyone’ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

screenshot 20260303 183809 whatsapp2174246803009696117

कैसे करें:

Chat खोलें → Contact Name पर क्लिक करें → Disappearing Messages

आप चुन सकते हैं:

  • 24 hours
  • 7 days
  • 90 days

यह feature privacy के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है।

4. View Once Media

कई बार हमलोग सामने वाले को कोई फोटो या वीडियो सिर्फ एक टाइम के लिए ही दिखाना चाहते हैं हम नहीं चाहते है कि मेरा भेजा हुआ इमेज या वीडियो सामने वाले के मोबाइल में सेव हो तो ये सेटिंग आपके लिए ही है आपको करना क्या हैं सिंपली आपको ये स्टेप को फॉलो करना हैं।

20260303 2138115451584455568065604

WhatsApp में View Once का एक option मिलता है।

इमेज या वीडियो select करें → Send button के पास 1 icon पर क्लिक करें

अब इसको करने पर आप जिसके पास इमेज या वीडियो भेजोगे वो सिर्फ एक बार ही देख पाएगा और ना ही उसके मोबाइल में सेव होगा तो ये भी आपके काम का सेटिंग हैं।

5. Fingerprint Lock / Face Lock

अब ये सेटिंग आपके बहुत काम आएगा कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि जब भी दोस्त घर आते है तो वो मजाक मजाक में मोबाइल से किसी और के पास मैसेज कर देते हैं और सामने वाला भी गुस्सा हो जाता है तो ये सेटिंग करने के बार कोई आपका व्हाट्सएप बिना आपके परमिशन के नहीं खोल पाएगा।

कैसे करें:

Settings → Privacy → App Lock


यह सेटिंग आपके chats को extra security बना देता है।

6. Custom Notifications

अब ये कस्टम नोटिफिकेशन क्या है इस सेटिंग से आप किसी भी कॉन्टैक्ट को अपने मन के अनुसार नोटिफिकेशन लगा सकते हैं आप हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग अलग रिंगटोन और नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं।

कैसे करें?

चैट खोलें → कॉन्टैक्ट नेम→ कस्टम नोटिफिकेशन

ये सेटिंग खास कर बिजनेस यूजर के लिए हैं उनको बिना प्रॉब्लम के मैसेज के बारे में पता चल जाएगा कौन मैसेज और फोन कर रहा हैं।

7. Chat Backup Encryption

आजकल हम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल बातें व्हाट्सएप पर ही करते हैं, इसलिए उनका बैकअप करना बहुत जरूरी होता हैं और उसको सुरक्षित होना बहुत ज़रूरी है। Google Drive या iCloud पर जो बैकअप सेव आसानी से हो जाता हैं, उसे और भी मज़बूत बनाने के लिए ‘End-to-End Encrypted Backup’ वाला फीचर सबसे बेहतरीन फीचर है।

screenshot 20260305 212305 whatsapp321556590789682544

कैसे होगा वो भी जान लीजिए।

Settings → Chats → Chat Backup → End-to-End Encrypted Backup

बस इतना सेटिंग करने पर आपका सबकुछ बैकअप हो जाएगा अगर आपका मोबाइल कही पर खो जाता है या खराब हो जाता है तो ये आपके बहुत काम आएगा।

8. Hide Profile Photo from Specific People

आजकल अपनी प्राइवेसी बनाए रखना बहुत ज़रूरी है, और व्हाट्सएप का यह फीचर उन लोगों के लिए कमाल का है जो अपनी प्रोफाइल फोटो सबको नहीं दिखाना चाहते। और वो चाहते हैं मेरा फोटो किसी को न दिखे कई बार हमारे कॉन्टैक्ट्स में ऐसे लोग होते हैं (जैसे कोई अनजान रिश्तेदार या ऑफिस का कोई व्यक्ति) जिनसे हम अपनी पर्सनल फोटो छिपाना चाहते हैं।

screenshot 20260305 212344 whatsapp5144423797607124341

कैसे करें:
Settings → Privacy → Profile Photo
फिर  My Contacts Except चुनें। और आपका सेटिंग हो गया हैं।

9. Mute Unknown Callers

आजकल व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से बहुत सारे कॉल आने वाली स्पैम और इंटरनेशनल कॉल्स काफी बढ़ गई हैं। इनसे बचने के लिए ‘Silence Unknown Callers’ एक जादुई फीचर है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

screenshot 20260305 212431 whatsapp5201958137329775496

कैसे करें:
Settings → Privacy → Calls → Silence Unknown Callers

क्या आपको इसके बारे में पता था ऐसे कमल के सेटिंग से अपने लाइफ हो आसान और सुरक्षित बना सकते हैं जिसे कोई स्पैम न करे और न आपका टाइम वेस्ट हो और चलते है सबसे लास्ट और कमाल की सेटिंग के बारे में बताते हैं आपको।

10. Storage Management

व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय सबसे बड़ी समस्या फोन की Storage भर जाना । ढेरों फोटो और वीडियो के कारण अक्सर फोन स्लो बना देती हैं, लेकिन व्हाट्सएप के अंदर ही एक ऐसा स्मार्ट टूल है जो आपकी इस मुश्किल को मिनटों में हल कर सकता है। आइए बताते हैं कैसे?

screenshot 20260305 212516 whatsapp6293075175407751891

Settings → Storage and Data → Manage Storage


यहाँ आप देख सकते हैं:

  • कौन सा चैट ज्यादा स्टोरेज ले रहा है
  • लारजेस फाइल्स डिलीट कर सकते हैं

न्यू स्मार्टफोन अंडर ₹25,000 और पढ़े।

Conclusion:

ये 10 सेटिंग आपको कैसा लगा आपलोग अपना राय कमेंट में जरूर बताएं और ये सेटिंग मै खुद इस्तमाल करके देख लिया हैं, और मुझे ये सेटिंग बहुत पसंद आया और अगर आप अपने डेली लाइफ में बिजी रहते हैं तो ये सेटिंग आपके लिए बेस्ट हैं।

और दोस्तों ये 10 सेटिंग आपको कैसे लगा,अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।

Leave a Comment