Online Earning Apps

सच तो ये है कि Online Earning Apps जैसे Dream11, WinZO, और MPL जैसे ऐप्स के लिए मुश्किलें अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। सरकार ने तो अब Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 को पूरी तरह लागू कर दिया है, पहले तो हमें लगता था ये वापस आसक्त हैं लेकिन नहीं, अब तो 1 मई 2026 से असली पैसे वाले गेम्स यानी कि Real Money Games पर पूरी तरह से पाबंदी लग गई है।

अब सवाल ये है कि क्या ये वापस आएंगे? देखो भाई, सीधी बात ये है कि नए कानून के हिसाब से पैसा लगाकर पैसा जीतने वाले गेम्स को अब पूरी तरह से अवैध माना जा रहा है। यहाँ तक कि Apple और Google ने भी इन्हें अपने स्टोर से हटाना शुरू कर दिया है। हाँ, अगर ये कंपनियां अपना बिज़नेस मॉडल बदलकर सिर्फ E-sports या सोशल गेमिंग मतलब की बिना पैसों वाला खेल पर आ जाती हैं, तभी इनकी वापसी मुमकिन है। वरना, हाल फिलहाल तो इनके लिए वापसी की राह लोहे के चने चबाने जैसी मुश्किल लग रही है।

1. क्या Online Earning Apps वापसी करेगी?

अब बात करते हैं क्या ये ऐप भविष्य में वापस आयेंगे? तो देखिए अभी तो फिलहाल ये सभी गाने बैन हैं और आगे आने की संभावना कुछ ही प्रतिशत हैं, पहले तो उम्मीद थी कि आईपीएल में आ सकता था, लेकिन अब उम्मीद मैने भी छोड़ दिया हैं।

2. आखिर क्यों लगा इन ऐप्स पर लगा बैन?

इन Online Earning Apps पर बैन लगने के पीछे एक नहीं बल्कि बहुत से वजहें हैं, सरकार ने इसे लेकर अब एकदम सख्त रुख अपना लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजहें यहाँ समझें:

  • नया गेमिंग कानून (1 मई 2026): सरकार ने ‘Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 को पूरी तरह लागू कर दिया है। इसके तहत अब पैसा लगाकर पैसा जीतने वाले हर गेम को इंग्लिगल मान लिया गया है, चाहे वो स्किल वाला हो या फिर चांस वाला। सब पर बैन लगा दिया गया हैं।
  • सट्टेबाजी या फिर स्किल: पहले कंपनियां कहती थीं कि ये दिमाग का खेल है, लेकिन सरकार का कहना है कि जहाँ भी पैसा या दाव पर लगा है, वो एक तरह का जुआ ही है। इसी उलझन को खत्म करने के लिए अब पूरे देश में एक जैसा नियम लागू कर दिया गया है।
  • सबसे मुख्य कारण मनी लॉन्ड्रिंग: तीसरा और सबसे मेन कारण हैं पैसों का लेन देन करने वाला यानी कि मनी लॉन्ड्रिंग जिसका मतलब हैं कि ब्लैक मनी को व्हाइट मनी बनाने का आपलोग समझ सकते हैं।

3. अब पूरे इंडिया में एक ही कानून!

पहले क्या होता था कि तमिलनाडु या तेलंगाना जैसे राज्यों में ऐप बैन होते थे, और पड़ोसी राज्य में चल रहे होते थे। पर भाई, अब वो पुराने दिन गए नया दिन अब चालू हुआ हैं! 1 मई 2026 से सरकार ने Online Earning App को बैन कर दिया हैं और पूरे देश में एक साथ लागू कर दिया है।

अब बात तो यहां तक गई हैं कि एप्पल और गूगल ने इस नए कानून के डर से Dream11, WinZO और MPL जैसे बड़े ऐप्स को अपने स्टोर से हटा ही दिया है। अब आप चाहें किसी भी राज्य में हों, इन पैसा लगाने वाले ऐप्स को डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना लगभग नामुमकिन हो गया है।

4. क्या ये ऐप्स फिर कभी वापस आएंगे?

यह सवाल आजकल हर गेमर की जुबान पर है। सच तो ये है कि 1 मई 2026 से लागू हुए Promotion and Regulation of Online Gaming Act ने इन ऐप्स के लिए वापसी की राह को बहुत ही ज्यादा मुश्किल कर दी है। क्योंकि एक्ट लागू हो गया है तो आने का चांस बहुत कम हैं।

अब देखा जाए तो एक्ट लागू होने के बाद कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि अभी भी Online Earning Apps चल रहे हैं गेमर्स तो अभी रियल मनी वाला गेम भी खेल रहे हैं और सरकार को उसपर कड़ी से कड़ी नजर देने की जरूरत हैं एक्ट लागू होने का कोई फायदा ही नहीं रहा क्योंकि जब रियल मुनी वाला गेम अभी भी इंलीगल तरीके से चल रहे हैं तो ये काफी ज्यादा सोचने वाली बात हैं,

और कुछ ही दिन पहले एक्ट लागू होने के बाद ही न्यूज में आ रहा है कि रियल मुनी गेम में इस सख्श से 6 लाख रुपया लॉस किया हैं, अब इसका साफ मतलब निकलता है कि अभी भी रियल मनी गेम इंडिया में चल रहा हैं।

5. लीगल और इल्लीगल का असली फर्क समझें

Online Earning Apps के कमाई के चक्कर में पड़ने से पहले ये जान लेना बहुत ज़रूरी है कि आखिर कौन सा ऐप कानून के सही तरफ है और कौन सा आपको मुसीबत में डाल सकता है।

लीगल गेम में वो सभी ऐप आते हैं जो दिमाग वाला होता हैं जैसे उसी टाइप से ट्रेडिंग आगया वो भी तो दिमाग वाला हैं, और वैसे ही जिस गेम में दिमाग या स्किल आता हैं वो सभी गेम को लीगल माना जाना चाहिए।

और इल्लीगल गेम वो होते हैं तो सिर्फ लक पर चलते हैं, जैसे कि यस नो में जवाब देना और कलर को चूज करके ट्रेडिंग करना और भी बहुत से गेम हैं जैसे प्लेन क्रैश करने वाला जिसको हम एविएटर बोलते हैं, और भी बहुत से गेम हैं जो लक पर चलते हैं वो सभी को बन करना चाहिए था।

Conclusion:

अब मेरा कहना ये हैं कि गेम को चालू कर देना चाहिए क्योंकि अभी भी वो सभी ऐप चल रहे हैं जो इल्लीगल हैं जिसमें पैसा लगा कर पैसा जीतने का दावा करती हैं, और जितने भी Online Earning Apps वो सभी एप्लिकेशन हैं वो अभी भी इंडिया के खुल्लेआम चल रही हैं मै किसी भी एप्लीकेशन को प्रमोट नहीं कर रहा मैं सिर्फ अपना राय बता रहा हूं। अब आप क्या सोच रहे हैं आपलोग कमेंट करके जरूर बताना।

और दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top