यार इस बार 2026 में Vivo ने अपनी X-series को और भी ज्यादा मस्त बनाने की पूरी कोशिश की है। बस इसी वजह से आजकल हर जगह Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की ही बातें चल रही हैं।
देखो भाई एक तरफ तो इनका Ultra मॉडल है जो खास उन लोगों के लिए है जिन्हें एकदम धांसू कैमरा और फास्ट परफॉरमेंस चाहिए। और वहीं दूसरी तरफ FE मॉडल उन लोगों के लिए बेस्ट है जो थोड़े कम बजट में एकदम तगड़ा फ्लैगशिप वाला मजा लेना चाहते हैं। सच कहूं तो इन दोनों फोंस को लेकर मार्केट में काफी सारी लीक्स और पक्की खबरें बाहर आ चुकी हैं। तो यार आज के इस आर्टिकल में हम यही सारी असली जानकारी एकदम अपनी भाषा में बताएंगे और इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारियां भी देंगे तो बने रहे पोस्ट में।
Vivo X300 Ultra का Design और Look
भाई अगर Vivo X300 Ultra के डिजाइन की बात करें ना तो ये पहली नजर में ही एकदम प्रीमियम फील देता है। देखो भाई इसके पीछे जो बड़ा सा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल लगा हुआ है वो इसको बाकी फोंस से एकदम अलग और मस्त लुक देता है।
इसके पीछे की साइड पर जो मैट फिनिश और मेटल फ्रेम दिया गया है उसकी वजह से हाथ में पकड़ने पर ये फोन सच में काफी प्रीमियम लगता है। लेकिन हां सच बताऊं तो ये फोन हाथ में आपको थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि यार इसमें इतना बड़ा कैमरा सेटअप और इतनी बड़ी बैटरी जो दी गई है।
यार अगर Vivo X300 Ultra की स्क्रीन की बात करें ना तो इसमें लगभग 6.82-इंच की एकदम बढ़िया एमोलेड स्क्रीन दी गई है। खबरों की मानें तो भाई इसमें आपको एकदम साफ पिक्चर क्वालिटी और फास्ट स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसकी ब्राइटनेस इतनी तेज हो सकती है कि कड़ी धूप में भी फोन की स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। सच बताऊं तो मूवी देखने, गेम खेलने या वीडियो एडिट करने में ये स्क्रीन आपको एकदम मस्त एक्सपीरियंस देगी मतलब की आपको थोड़ा सा भी चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होगा।
Vivo X300 FE का Design
भाई अगर Vivo X300 FE के डिजाइन की बात करें ना, तो इसे एकदम खतरनाक लुक दिया गया हैं, देखो भाई ये फोन उन लोगों के लिए एकदम कंफर्टेबल होगा जिन्हें हल्का और आसानी से इस्तमाल करने वाला डिवाइस पसंद है। मतलब की ज्यादा झंझट नहीं बस निकालो और चलाओ, इसमें भी आपको एकदम प्रीमियम वाली फिनिश मिलती है, बस इसका जो कैमरा मॉड्यूल है ना वो थोड़ा सिंपल रखा गया है।
ओवरऑल देखा जाए तो इसका लुक काफी क्लासी है और डेली यूज के हिसाब से ये फोन एकदम परफेक्ट फील देता है।
वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE की स्क्रीन की बात करें तो इसमें थोड़ी छोटी लेकिन एकदम प्रीमियम स्क्रीन देखने को मिल सकती है। लीक्स के हिसाब से देखें तो भाई इसमें आपको 6.31-इंच का पैनल मिल सकता है। इसमें 120Hz का सपोर्ट दिया गया है, जिसका सीधा सा मतलब है कि फोन चलाते टाइम स्क्रीन एकदम मक्खन की तरह स्मूथ चलेगी। और यार इसका साइज थोड़ा छोटा होने की वजह से इसे एक हाथ से चलाना भी काफी आसान रहेगा।
Launch और Price
दोस्तों अगर लॉन्च की बात करें तो Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को इंडिया में इसी महीने यानी मई 2026 में ही लॉन्च किया गया है।
देखो भाई कीमत के मामले में Vivo X300 Ultra का प्राइस एकदम प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी वाला रखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत लगभग ₹1,59,999 के आसपास हो सकती है। मतलब सच बताऊं तो ये फोन काफी महंगा होने वाला है।
और वहीं दूसरी तरफ अगर Vivo X300 FE की कीमत की बात करें तो इसका प्राइस थोड़ा कम रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये फोन आपको 70 से 80 हजार रुपये में मिल जाएगा। तो यार अगर आपका बजट अल्ट्रा मॉडल जितना नहीं है, तो ये मॉडल आपके लिए एकदम मस्त डील साबित हो सकता है। अब आपकी मर्ज़ी हैं, देखा जाए तो दोनों फोन अपने जगह पर एकदम बढ़िया खतरनाक और प्रीमियम दे रहा हैं।
Conclusion:
लेकिन देखो भाई, अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जो हाथ में पकड़ने में आसान हो और उसमें बड़े फोन वाले सारे धांसू फीचर्स भी मिल जाएं, तो Vivo X300 FE आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता हैं और प्रैक्टिकल चॉइस रहेगी। एक बात और बताऊं तो ये दोनों फोन अलग-अलग तरह के लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसलिए आपको कौन सा लेना है कौन सा नहीं ये सब आपलोगों पर निर्भर करता हैं, ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी जरूरत कैसी है। और दोस्तों आपको कौन सा फोन पसंद आया आपलोग कमेंट करके जरूर बताना।
और दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।
Kewal Raj Founder – NexTech AI
NexTech AI पर आपको टेक, AI से रिलेटेड, स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट्स और लेटेस्ट टेक न्यूज़ पर रिसर्च-आधारित जानकारी को सरल भाषा में आपको समझते हैं।