दोस्तों अगर मैं आपसे कहूं कि आप इंटरनेट पर बस कुछ नॉर्मल चीजें सर्च करके और छोटे-छोटे आसान से क्विज़ खेलकर हर महीने एकदम फ्री में Amazon या Flipkart के Gift Card ले सकते हैं, तो क्या आप मानेंगे? Microsoft Rewards से हर महीने फ्री Gift Card ले सकते हैं! और वो भी फ्री में बिना पैसा लगाए आप हर महीने हजारों रुपए का गिफ्ट कार्ड ले सकते हैं बस आपको छोटे मोटे टास्क को कंप्लीट करना होता हैं और आपका काम इतने में ही हो जाता हैं।
शायद आपको लगे कि ये कोई फेक बात है लेकिन देखो भाई, आज के टाइम में इंटरनेट पर स्मार्ट तरीके से काम करके सच में पॉकेट मनी निकाली जा सकती है। आज हम बात कर रहे हैं Microsoft Rewards प्रोग्राम के बारे में। ये कोई नई चीज नहीं है, लेकिन बहुत से लोगों को इसे सही से यूज करने का तरीका नहीं पता होता। वो लोग दो-चार दिन Coins अर्न करते हैं और फिर बोर होकर छोड़ देते हैं।
लेकिन सच बताऊं तो अगर आप एक सही स्ट्रेटेजी और मेरे बताए गए इन तीन सीक्रेट स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो यार आप हर महीने बिना एक भी पैसा खर्च किए एकदम फ्री Gift Card रिडीम कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी बकवास के एकदम डिटेल में समझते हैं कि आखिर ये पूरा सिस्टम काम कैसे करता है और आपको फास्ट Coins कैसे अर्न करने हैं।
1. आखिर ये Microsoft Rewards है क्या?
देखो यार, सबसे पहले बेसिक बात समझ लेते हैं। Microsoft चाहता है कि लोग Google Chrome और Google Search को छोड़कर उनके खुद के ब्राउज़र Microsoft Edge और सर्च इंजन Bing का इस्तेमाल करें।
अब सीधी सी बात है, लोग ऐसे ही तो अपना फेवरेट ब्राउज़र नहीं बदलेंगे। इसी वजह से कंपनी ने Microsoft Rewards नाम का एक प्रोग्राम शुरू किया। इस प्रोग्राम का सीधा सा फंडा ये है: आप उनके टूल्स जैसे Bing और Edge का यूज करो, और बदले में वो आपको कुछ Coins मिलेंगे और जब आपके पास बहुत सारे Coins जमा हो जाएंगे, तो आप उन्हें शॉपिंग वाउचर्स, गेमिंग पास या Gift Card में बदल सकते हैं। एकदम सिंपल है।
Step 1: अपना सेटअप एकदम सही रखें
सबसे पहले आपको अपना प्लेटफॉर्म रेडी करना होगा। अगर आप शुरुआत ही गलत करेंगे तो आगे जाकर आपके Coins अर्न करने की स्पीड बहुत स्लो हो जाएगी।
- Microsoft Account बनाएं: सबसे पहले Microsoft Rewards की वेबसाइट पर जाएं और अपना एक फ्रेश और एकदम रियल अकाउंट बनाएं। फेक नाम या डिटेल्स का यूज मत करना।
- Microsoft Edge डाउनलोड करें: यार अगर आप Google Chrome में ये सब करने की सोच रहे हैं, तो भूल जाइए। ज्यादा Coins अर्न करने के लिए आपको अपने PC और Mobile दोनों में Microsoft Edge ब्राउज़र इंस्टॉल करना होगा।
- Level 2 तक पहुंचें: जब आप नया अकाउंट बनाते हैं, तो आप Level 1 पर होते हैं। लेवल एक में आपको दिन भर में बहुत कम Coins मिलते हैं। लेकिन जैसे ही आप एक महीने में 500 Coins जमा कर लेते हैं, आप Level 2 पर आ जाते हैं। लेवल 2 पर आते ही आपके डेली अर्निंग की लिमिट एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए पहला टारगेट सिर्फ लेवल 2 पर पहुंचना होना चाहिए।
Step 2: डेली का रूटीन सेट करें
अब आते हैं मेन काम पर। यार आपको अपने पूरे दिन में से सिर्फ 10 से 15 मिनट निकालने हैं। अगर आप कंसिस्टेंट रहेंगे, तभी ये ट्रिक काम करेगी। PC और Mobile सर्च में कितना कॉन्स मिलता हैं, देखो भाई, Bing पर सर्च करने के आपको फ्री Coins मिलते हैं। और PC और Mobile के लिए अलग-अलग मिलते हैं!
- PC पर आपको डेली 90 Coins (30 सर्च x 3 कॉइन्स) मिलते हैं।
- Mobile पर आपको डेली 60 Coins (20 सर्च x 3 कॉइन्स) मिलते हैं।
- और अगर आप ये सारे सर्च Microsoft Edge ब्राउज़र में करते हैं, तो आपको 12 Coins का एक्स्ट्रा बोनस मिलता है।
यानी सिर्फ कुछ भी रैंडम सर्च करने से आपको डेली के 162 Coins आराम से मिल जाएंगे।
Step 3: आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं!
सबसे जरूरी बात ये हैं अगर आप रोज़ ये ऐप को नहीं यूज करते हैं तो आपको ज्यादा प्वाइंट नहीं मिलेगा और आप फिर से रिस्टार्ट पर चले आयेंगे क्योंकि अगर आप एक दिन भी मिस कर देत हैं तो आपको अगले दिन फिर डे वन से स्टार्ट करना पड़ जाएगा इसी लिए आपको इसके डेली रूटीन के साथ काम करना है और डेली चेकिंग करना है और आपको प्वाइंट मिल जायेगा।
Conclusion:
अब इसमें ये नहीं है कि अगर आप एक दिन में 12-12 घंटे काम करते हैं तो आपको ज्यादा प्वाइंट मिलेगा ये नहीं हैं आपको रोज टास्क मिलेंगे और उनको पूरा करने में ज्यादा टाइम नहीं लगता हैं और आपका काम उतने में ही हो जाता है आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं।
सोच कर देखो दोस्तों, दिन के सिर्फ 10 मिनट देकर अगर महीने के एंड में आपको एकदम फ्री में 500 या 1000 रुपये का Amazon या Flipkart का वाउचर मिल रहा है जिससे आप अपने लिए कोई भी गैजेट, टी-शर्ट या कुछ भी मंगवा सकते हैं, तो इसमें बुराई ही क्या है?
बस आपको ध्यान ये रखना है कि आपको कंसिस्टेंट रहना है। स्ट्रीक को टूटने नहीं देना है और किसी भी तरह की चीटिंग या VPN का यूज नहीं करना है। अगर आप मेरे बताए गए इन सारे स्टेप्स को एकदम ईमानदारी से फॉलो करते हैं, तो मेरी गारंटी है कि आप हर महीने बिना फेल हुए अपने लिए फ्री Gift Card अर्न करते रहेंगे।
और दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।
Kewal Raj is the Founder of NexTech AI and a tech content writer based in India.
He covers smartphones, AI tools, latest technology news, and honest reviews
focused on real-world usage and user experience.