Free AI Voice: मोबाइल से Text To Speech कैसे करें ElevenLabs कैसे यूज़ करें 2026 में!

Free AI Voice: Text To Speech

दोस्तों, आज के समय में इंटरनेट पर ऐसे हजारों लोग हैं जो बिना अपनी असली आवाज का इस्तेमाल किए वीडियो बना रहे हैं। आपने भी कई बार ऐसी वीडियो देखी होगी जिसमें आवाज इतनी साफ और शानदार आवाज लगती है कि सुनने वाला सोचता है कि कोई प्रोफेशनल आदमी बोल रहा है। लेकिन सच यह होता है कि वहां असली आवाज हैं ही नहीं बल्कि AI से बनाई गई आवाज होती हैं, आजकल इसी चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है और बहुत सारे लोग सिर्फ मोबाइल से ऐसी आवाज बनाकर यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। अगर आप भी Text To Speech करके आप भी अपना AI चैनल खड़ा करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही मैने पोस्ट किया हैं।

कौन सा वो ऐप है जिससे Text To Speech किया जा सकता हैं?

मार्केट में बहुत सारे ऐप आपको देखने को मिलेंगे जिससे आप Text To Speech कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको समस्या ये आती है कि कोई तो लिमिट में होता है किसी में तो पैसा देना पड़ता हैं और किसी किसी में तो सिर्फ क्रेडिट लिमिट में ही मिलता हैं लेकिन ElevenLabs में ऐसा नहीं हैं,

ElevenLabs में ऐसा क्या हैं?

  • क्रेडिट आपको 10,000 मिलेगा जिससे आप 10 मिनट का वीडियो आराम से बना सकते हैं।
  • आपको वॉयस अनलिमिटेड मिलेगा जिसे आप अपने वीडियो के अनुसार वॉयस यूज कर सकते हैं।
  • और साथ ही साथ आप वॉयस को क्लोन भी कर सकते हैं और अपना आवाज को Text To Speech कर सकते हैं।

क्या ElevenLabs इंसानी आवाज निकल सकता हैं?

इसका सीधा-सीधा जवाब हैं हां सच बताऊं तो पहले जब लोग Text To Speech में बदलने वाले प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते थे तब आवाज बहुत अजीब लगती थी। सुनते ही समझ आ जाता था कि मशीन बोल रही है। लेकिन अब चीजें काफी बदल चुकी हैं। ElevenLabs की आवाज काफी हद तक इंसानों जैसी लगती है। इसमें बोलने का तरीका, रुकने का अंदाज और शब्दों की आवाज काफी नेचुरल महसूस होती है।

यही वजह है कि आज बहुत सारे यूट्यूब चैनल, कहानी वाले चैनल और जानकारी देने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप बिना चेहरा दिखाए वीडियो बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

ElevenLabs में अकाउंट कैसे बनाए?

दोस्तों, सबसे अच्छी बात यह है कि इसका इस्तेमाल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आपको बस इसकी वेबसाइट या ऐप को खोलनी होती है और वहां अपना अकाउंट बनाना होता है।

Account बनाने का प्रोसेस यह आप स्टेप बाय स्टेप आप इमेज में  देख सकते हैं।

अकांउट बनने के बाद आपको एक बॉक्स दिखाई देता है जहां आप जो भी लिखना चाहते हैं वह लिख सकते हैं। जैसे ही आप अपना लिखा हुआ टेक्स्ट डालते हैं और आवाज चुनते हैं, कुछ ही सेकंड में आपकी आवाज तैयार हो जाती है। फिर आप उसे सुन भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसमें लड़कों और लड़कियों दोनों तरह की आवाजें मिलती हैं। कुछ आवाजें कहानी सुनाने के लिए अच्छी लगती हैं और कुछ जानकारी देने वाली वीडियो के लिए ज्यादा सही लगती हैं।

दोस्तों, एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि सिर्फ AI आवाज लगाने से वीडियो वायरल नहीं होता। सबसे जरूरी चीज होती है आपकी जानकारी और आपका तरीका। अगर आप दूसरों की कॉपी करेंगे तो लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ पाएंगे। लेकिन अगर आप खुद मेहनत करके अच्छी जानकारी देते हैं और लोगों को कुछ नया सिखाते हैं तो आपकी वीडियो जरूर पसंद की जाएगी। आज बहुत सारे चैनल AI आवाज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका कंटेंट खुद का होता है। यही कारण है कि लोग उनकी वीडियो पसंद करते हैं।

अगर आप यूट्यूब शुरू करना चाहते हैं लेकिन अपनी आवाज रिकॉर्ड करने में डर लगता है या आपके घर में ज्यादा शोर गुल रहता है, तो ElevenLabs आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सिर्फ आपको Text To Speech करना हैं, इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आवाज अच्छी आती है और शुरुआत में फ्री भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने वीडियो में अच्छी जानकारी दें और लोगों को कुछ काम की चीज सिखाएं। अगर आपका कंटेंट अच्छा होगा तो लोग जरूर पसंद करेंगे, चाहे आवाज आपकी खुद की हो या AI से बनाई गई हो।

Conclusion:

दोस्तों, अगर बात करें Text To Speech की सबसे अच्छी आवाज की तो बहुत सारे लोगों को Adam और Rachel जैसी आवाजें काफी पसंद आती हैं क्योंकि ये सुनने में काफी नेचुरल लगती हैं। अगर आप टेक वीडियो, जानकारी देने वाली वीडियो या यूट्यूब पर फेसलेस कंटेंट बनाते हैं तो Adam जैसी आवाज काफी प्रोफेशनल महसूस होती है। वहीं अगर आप कहानी, मोटिवेशन या रिलैक्स टाइप वीडियो बनाते हैं तो Rachel जैसी आवाज ज्यादा अच्छी लग सकती है।

मैं खुद ज्यादातर सिंपल और नेचुरल लगने वाली आवाज इस्तेमाल करता हूं क्योंकि ऐसी आवाज सुनने में ज्यादा आरामदायक लगती है और लोग वीडियो को ज्यादा देर तक देखते हैं। आपको कौन सा अच्छा लगता है कमेंट में जरूर बताना।

और दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
ऐसी ही Tech और AI जानकारी के लिए NexTech AI से जुड़े रहें।

Leave a Comment